फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बस का डीजल टैंक निकल कर हाईवे पर गिरा, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हाईवे पर फर्राटा भर रही बस से डीजल टैंक निकलकर गिर गया। इससे मुख्य हाईवे पर बड़ा हादसा बच गया। बस करीब एक किमी आगे जाकर रोकी जा सकी। टैंक निकलने की आवाज के बाद बस में मौजूद सवारियों में अफरा-तफरी रही। हाईवे पर टैंक निकलने से पीछे आ रहे वाहन भी हादसे का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन

वर्कशॉप के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आए दिन बसों को सफर के दौरान यहां-वहां खड़ा करना पड़ रहा है। इससे उसमें मौजूद यात्री भी परेशान हो रहे हैं। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे पूरनपुर-कसगंजा के लिए बस संख्या यूपी77एएन2703 को वर्कशॉप से चेकिंग के बाद निकाला गया। चेकिंग के बाद चालक-परिचालक बस को लेकर रवाना हो गए। नौगवां और असम चौराहे से सवारियां लेने के बाद बस को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। बस जैसे ही पूरनपुर मार्ग पर सकरिया पुल के समीप पहुंची, तो एक दम तेजी से हुई आवाज के साथ बस में तेज से झटका लगा।
चालक ने साइड शीशे से देखा तो पीछे कुछ पड़ा दिखाई दिए। करीब एक किमी की दूरी चलने के बाद बस अपने आप ही रुक गई। इसके बाद देखा गया, तो जानकारी हुई कि बस का ही डीजल टैंक हाईवे पर पड़ा था। विभागीय कर्मचारियों की मानें तो इससे बस में आग भी लगने की भी आशंका बन गई। संवाद
विज्ञापन


अन्य बसों से हुए रवाना
मुख्य हाईवे पर बस में आई खराबी से उसमें मौजूद यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को घंटों बाद अन्य वाहनों से अपनी यात्रा को पूरा करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गाें को हुई। रोडवेज डिपो के फोरमैन शशिपाल ने बताया कि वर्कशॉप से निकलने वाली सभी बसों का चेक कर ही निकाला जाता है। इसके बाद भी किस स्तर पर लापरवाही हुई है। इसकी जानकारी की जाएगी।
-
गंतव्य पर जा रही बस का डीजल टैंक हाईवे पर निकल गया है। कर्मचारियों की ओर से इसको लेकर जानकारी दी गई है। किस स्तर पर लापरवाही की गई है। इसकी जानकारी कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विपुल पाराशर, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें