फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ब्यूटी पार्लरों में सहालग की रौनक, दुल्हन के श्रृंगार की एडवांस बुकिंग

Sat, 15 Nov 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के एक पार्लर पर बालों को ठीक कराती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी सहालग की रौनक ब्यूटी पार्लरों में नजर आने लगी। दुल्हन के साज-श्रृंगार के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। दुल्हन मेकओवर, प्री-ब्राइडल पैकेज, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड में अचानक उछाल आई है। घर पर आकर दुल्हन को तैयार करने का चलन भी इस बार बढ़ा है। कई पार्लर अगले दो से तीन हफ्तों तक बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार शादी सीजन छोटा होने के कारण बुकिंग काफी पहले से शुरू हो गई थी। अधिकतर युवतियांं अपनी पसंद के मेकअप आर्टिस्ट से तैयार होने के लिए एडवांस भुगतान भी कर रहे हैं। दुल्हनों में एचडी मेकअप, एयरब्रश मेकअप और ट्रेडिशनल शादियों के लिए क्लासिक मेकओवर की खूब मांग है। इसके अलावा प्री-ब्राइडल ट्रीटमेंट में फेशियल, स्किन पॉलिशिंग, हेयर स्पा और मेहंदी डिजाइन के स्पेशल पैकेज सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। पार्लरों ने भीड़ को देखते हुए विशेष फोटोग्राफी मेकअप, रील शूट मेकअप और होम सर्विस पैकेज भी पेश किए हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड का दुल्हन मेकअप पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है।
दुल्हन के साज-श्रृंगार का खर्च 10 से 20 हजार
शादी समारोह के उल्लास में लोग खुले दिल से खर्च कर रहे हैं। आभूषण और कपड़ों की खरीद के साथ ही दुल्हन के साज-श्रृंगार पर भी खुलकर खर्च कर रहे हैं। ब्यूटी पार्लरों में दुल्हन के लिए अलग-अलग पैकेज की व्यवस्था की गई। इसमें 10 से 20 हजार रुपये तक खर्च आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें