फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रुपयों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Sat, 15 Nov 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम भगाडांडी में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण सीओ सदर सहित दो थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भगाडांडी में शुक्रवार रात रुपये के लेनदेन के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई जिसमें एक पक्ष के आकाश पुत्र रामचंद्र और उसकी बहन शिवानी घायल हो गए। दोनों की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि घर के सामने रहने वाले दूसरे समुदाय के राशिद, आसिब और उनकी मां महराज ने पहले गाली-गलौज की, विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया। आकाश ने बताया कि शोर सुनकर जब उसकी बहन शिवानी उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। मौके पर लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस ने गंभीरता दिखाई। जहानाबाद पुलिस के साथ न्यूरिया थाने का फोर्स भी गांव पहुंचा।
सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली और शांति बनाए रखने की अपील की। एहतियातन पुलिस बल देर तक गांव में तैनात रहा ताकि कोई तनाव न बढ़े। पुलिस ने आकाश की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ सदर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जहानाबाद पुलिस को निर्देश दिए हैं और गांव की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें