फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाएं पसंद कर रहीं बनारसी साड़ियां, नेट वाले जयपुरी लहंगे कर रहे आकर्षित

Sat, 01 Nov 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के एक दुकान पर साड़ी पसंद करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सहालग का सीजन करीब आते ही बाजार में रौनक लौट आई है। खासकर महिलाओं के परिधानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। लहंगे, साड़ियों को लेकर महिलाओं ने खरीदारी तेज कर दी है। बाजार में हल्के डिजाइनर लहंगे और बनारसी साड़ियों की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। शादी-विवाह के मौसम में फैशन के नए ट्रेंड को देखते हुए दुकानदारों ने भी डिजाइनर लहंगे और कपड़ों के विकल्प पेश किए हैं।
विज्ञापन


सहालग की शुरूआत एक नवंबर से हो गई है। अब 17 नवंबर से शादियों की शहनाई गूंजेगी। इससे बाजार में फिर एक बार खरीदारों की भीड़ बढ़ने से रौनक बढ़ गई है। शादियों की तैयारियों को लेकर महिलाओं ने अपने मनचाहे परिधानों की खरीद करना शुरू कर दी है। शनिवार को शहर के बाजार में साड़ियों की दुकान पर महिलाएं बनारसी सिल्क, बंधेज और नई डिजाइनर साड़ी पसंद करते हुए देखी गईं। युवतियां हल्के और नेट वाले जयपुरी डिजाइनर लहंगे ज्यादा पसंद कर रहीं है। साड़ी शोरूम स्वामियों ने तेज होती खरीदारी को देखते हुए दाम 10-15 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। इसमें साड़ियां अब 500 से लेकर 2500 तक और लहंगे 2000-9000 रुपये तक बाजार में उपलब्ध हैं। कुछ दिनों में साड़ी शोरूम में और भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है लगभग तीन सप्ताह की लगातार सहालग में मुनाफा होने की संभावना है।

शहर के एक दुकान पर साड़ी पसंद करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें