पीलीभीत के जिला अस्पताल में सेवा पखवाड़े के दौरान बच्चों को लाने वाली बस बिजली के कवर तार से टकरा गई। शॉर्ट सर्किट हुआ, पर कवर वायर होने से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने स्थिति को सामान्य बताया।
पीलीभीत। जिला अस्पताल में चल रहे सेवा पखवाड़े के बीच बड़ा हादसा होने से टल गया। बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची बस की छत अस्पताल के बिजली के तार से छू गई। जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया। हालांकि, कवर वायर होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
इन दिनों जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें बच्चों व महिलाओं की तमाम तरह की जांचें, स्क्रीनिंग आदि चल रही हैं।
घटना बृहस्पतिवार सुबह की है, जब जिला अस्पताल बच्चों को लेकर पहुंची एक निजी बस नए अस्पताल भवन के पास बिजली के तारों से छू गई। इस बीच तार आपस में टकराने पर शॉर्ट सर्किट भी हुआ, लेकिन कवर तार होने की वजह से करंट नहीं फैला। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि हादसे की कोई बात नहीं है। तार थोड़ा नीचे होने के चलते बस से टकरा गया। कवर तार था, इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ।