फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शुरू नहीं हुआ जहानाबाद-बरेली मार्ग पर बस संचालन

विज्ञापन
मोहम्मद सलीम
विज्ञापन
दैनिक यात्री व व्यापारी वर्ग परेशान, डग्गामार ही बन रहे सहारा
विज्ञापन

पीलीभीत। पत्राचार के तीन माह बाद भी जहानाबाद-बरेली के मध्य रोडवेज बस का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। इससे इस क्षेत्र के दैनिक यात्री व व्यापारी वर्ग को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्री डग्गामार वाहनों के सहारे या फिर टुकड़ों में यात्रा करने को मजबूर हैं।
जहानाबाद-बरेली मार्ग पर करीब पांच माह पूर्व बस का संचालन हो रहा था। इस बस के संचालन से दैनिक यात्री, छात्र-छात्राओं व व्यापारी को काफी लाभ मिलता था। विभागीय अड़चनों के चलते इस बस का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद से ही क्षेत्रीय लोगों की ओर से बस का संचालन कराए जाने की मांग की जाती रही, लेकिन विभागीय अफसरों की ओर से बस का संचालन शुरू नहीं किया गया। इसके बाद करीब तीन माह पूर्व इस बस के संचालन को लेकर विभागीय स्तर से पत्राचार किया गया, लेकिन इस दिशा में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। संवाद
विज्ञापन

-
बाजार करने के लिए अक्सर बरेली आना जाना रहता है। सीधी बस सेवा न होने से डग्गमार वाहनों का सहारा लेना होता है या फिर पीलीभीत पहुंचकर बस पकड़नी होती है। इससे काफी परेशानी है।
- मोहम्मद मुनाजिर।

बरेली कॉलेज में पढ़ने काफी संख्या में छात्र-छात्राएं रोजाना जाते हैं। बस का संचालन न होने से उनके समय का दुरुपयोग होता है और डग्गामार वाहनों पर खतरनाक सफर करना होता है।
विज्ञापन

- मोहम्म्द सलीम।

यात्रियों की कमी को देखते हुए इस मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। इस मार्ग पर सर्वे कराया गया है। जल्द ही इस मार्ग पर बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- प्रांशु पाठक, एआरएम।

मोहम्मद सलीम

मोहम्मद सलीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें