फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पताई जलाने को लगाई आग में ही जिंदा जला बुजुर्ग किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। खेत पर गन्ने की पताई में आग लगाने के बाद उसमें घिरे एक बुजुर्ग किसान की जलकर मौत हो गई। पताई की आग चारों तरफ खेत मे फैल गई और किसान जिंदा जल गया। आग की लपटें देख पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई तो बुजुर्ग किसान का झुलसा शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले 70 वर्षीय ढाकन लाल दियोरियाकलां कोतवाली के गांव दियोहना के रहने वाले थे। कुछ दिन पहले उनके खेत से गन्ने की फसल काटी गई थी। ढाकनलाल इसी खेत पर रह गई पताई जलाने के लिए सोमवार सुबह करीब 11 बजे पहुंचे। आग लगाकर वह खेत से बाहर आ पाते कि उससे पहले ही आग भीषण हो गयी। तेज हवा की वजह से कुछ ही क्षण में आग खेत के चारों ओर फैल गई। इससे ढाकनलाल आग की लपटों के बीच फंस गए। लपटें देखकर काफी ग्रामीण इकठ्ठा हुए। आग बुझाते हुए वे लोग किसी तरह खेत में वहां तक पहुंचे तो ढाकन लाल का शव पड़ा देखा। बुजुर्ग के परिवार वाले भी आ गए। प्रधान धनदेवी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें