फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरजा बुलडोजर: 70 लाख रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा कर चल रहा था ढाबा, पिछले साल जारी हुआ था यह आदेश

Tue, 05 Apr 2022 11:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/जहानाबाद

सार

पीलीभीत के गांव बलरामपुर पट्टी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा था। जमीन का बाजार मूल्य करीब 70 लाख रुपये है। तहसीलदार राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रशासन ने इसे कब्जा मुक्त कराया है। अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
कब्जे को किया जमींदोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर बनाए गए पक्के निर्माणों पर सरकारी बुलडोजर कहर बनकर टूट रहा है। जिले में भी इसका असर दिखने लगा है। मंगलवार को जहानाबाद क्षेत्र के गांव बालपुर पट्टी में बरेली हाईवे के किनारे सरकारी जमीन पर पूर्व प्रधान पति के द्वारा अवैध कब्जा कर बनाए गए ढाबे पर बुलडोजर गरजा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन से नोकझोंक हुई पर अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन


जहानाबाद गांव बलरामपुर पट्टी में खसरा संख्या 101 क्षेत्रफल 0.30 हेक्टयर में से 60 वर्ग मीटर भूमि पर बालपुर खरुआ की पूर्व प्रधान के पति वीरपाल ने अवैध कब्जा कर ढाबा बना लिया। यह जगह बरेली हाईवे के किनारे पर है। बताया जा रहा है कि करीब 25 साल से वह ढाबा चलवा रहा है। उसने पक्का निर्माण कर लिया। पिछले साल 17 दिसंबर को तहसीलदार ने कब्जा हटाने का आदेश जारी किया, लेकिन उसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।

एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड़ के निर्देश पर मंगलवार को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार राजेश कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे। पक्का निर्माण तोड़ने को लेकर काफी देर नोकझोंक भी हुई। पुलिस बल पहुंचने के बाद बुलडोजर ने पक्के निर्माण को मलवे में तब्दील कर दिया। वहीं पूर्व प्रधान विमला का कहना है कि मेरे पति लगभग 25 साल से ढाबा संचालित कर रहे हैं। मेरी अपनी जमीन है लेकिन ढाबे के पीछे कुछ लोग प्लॉटिंग कर रहे हैं। उन्हीं लोगों ने प्रशासन से मिलकर ढाबा तुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें