फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विरोध के बीच चला बुलडोजर, दुकानों के चबूतरे तोड़े

Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जेसीबी से तोड़े गए चबूतरे के बाद बाहर निकली सरिया  संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। साप्ताहिक बंदी के दिन पुरानी सब्जी मंडी में प्रशासन का बुलडोजर गरजा। विरोध के बीच करीब 40 दुकानों के सामने बने चबूतरे व अन्य अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। व्यापारियों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बिना नोटिस दिए ही बुलडोजर चलाने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर पालिका टीम और दो बुलडोजर के साथ पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे। थाना सुनगढ़ी, कोतवाली पुलिस और पीएसी भी आ गई। इसके बाद पालिका की टीम के साथ आए बुलडोजर से करीब 40 दुकानों के आगे बने चबूतरे, टिनशेड, अस्थाई फड़ आदि को तोड़ दिया गया।
कार्रवाई का कई जगह विरोध भी हुआ। तोड़ी गईं स्लैब से निकली सरियों को जब व्यापारी उठाने पहुंचे, तो पालिका कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक हुई। पालिका कर्मचारी ने सरिया जबरन छीन ली।
विज्ञापन

बुलडोजर चलता देख कुछ लोग खुद ही अपना कब्जा हटाने लगे। सब्जी मंडी में पूरे दो घंटे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इसके बाद टीम अन्य दुकानदारों को चेतावनी देकर चली गई। अन्य स्थानों के अतिक्रमण को भी चिह्नित किया गया। जल्द ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

जेसीबी से तोड़े गए चबूतरे के बाद बाहर निकली सरिया  संवाद

जेसीबी से तोड़े गए चबूतरे के बाद बाहर निकली सरिया  संवाद

जेसीबी से तोड़े गए चबूतरे के बाद बाहर निकली सरिया  संवाद

जेसीबी से तोड़े गए चबूतरे के बाद बाहर निकली सरिया  संवाद

जेसीबी से तोड़े गए चबूतरे के बाद बाहर निकली सरिया  संवाद

जेसीबी से तोड़े गए चबूतरे के बाद बाहर निकली सरिया  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें