Pilibhit News: सब्जी मंडी में सुबह सुबह नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। जिसे देख दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटवाया।
पीलीभीत में मंगलवार को सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर नगरपालिका का बुलडोजर गरजा। दुकानों के सामने चबूतरा बनाकर किया गया अतिक्रमण तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते पुलिस मुस्तैद रही। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
सुबह करीब 10:30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर नगरपालिका की टीम के साथ शहर की सब्जी मंडी पहुंचे। काफी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा। नगर पालिका के बुलडोजर से दुकानों के बाहर चबूतरे तोड़े जाने लगे। बुलडोजर चलता देख व्यापारी और आसपास के लोग जमा हो गए।
नगरपालिका की टीम ने 20 से अधिक दुकानों के चबूतरे तोड़ दिए। बता दें कि अतिक्रमण की वजह से सब्जी मंडी की सड़क संकरी हो गई थी। दिन के समय दुकानदार चबूतरे और सड़क तक दुकान का सामान रख लेते थे। इस वजह से आवागमन में दिक्कतें होती थीं।