फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट से दुधारू भैंस की मौत, बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग

Mon, 06 Jul 2026 06:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरखेड़ा के मुसरहा गांव में बिजली के पोल से उतरे करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। इससे पशुपालक बनबारी लाल को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पीड़ित किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरहा में बिजली निगम की लापरवाही के चलते एक पशुपालक का भारी नुकसान हो गया है। गांव के सार्वजनिक देवस्थान के पास लगे बिजली के पोल में अर्थिंग तार से उतरे करंट की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश है।

विज्ञापन


पशुपालक बनबारी लाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी भैंस को चराने के लिए बेटी के साथ ले जा रहे थे। जैसे ही भैंस देवस्थान के पास स्थित पोल के समीप पहुंची, वह पोल से सटे अर्थिंग तार के संपर्क में आ गई। करंट के तेज झटके से भैंस तड़पने लगी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। ममता ने भैस को तड़पता देख रस्सी को छोड़कर खुद को बचा लिया। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद बिजली कर्मचारियों को फोन पर हादसे की सूचना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। 

पुरानी शिकायतों को निगम ने किया नजरअंदाज
ग्रामीणों का आरोप है कि इस खंभे में पिछले छह महीने से करंट उतरने की समस्या बनी हुई है, जिसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन निगम के अफसरों ने सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने बताया कि चार महीने पहले इसी खंभे के पास खेल रहा 6 वर्षीय बच्चा भी करंट की चपेट में आने से बाल-बालबचा  था। बावजूद इसके निगम ने कोई ठोस सुधार नहीं किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली विभाग ने पहले ही चेतावनी को गंभीरता से लिया होता, तो यह हादसा नहीं होता। भविष्य में किसी बड़ी जनहानि की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित पशुपालक बनबारी लाल को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें