फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: मां की डांट से नाराज बीएससी की छात्रा ट्रेन के आगे कूदी, दोनों हाथ कटे; गंभीर हालत में बरेली रेफर

Sat, 11 Nov 2023 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मुड़िया रतनपुरी निवासी बीएससी की छात्रा को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह साइकिल लेकर घर से निकली और रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे उसके दोनों हाथ कट गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में मां की डांट से नाराज बीएससी की छात्रा ने ऐसा उठा लिया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई। छात्रा बनकटी रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे उसके दोनों हाथ ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र के गांव मुड़िया रतनपुरी के मलखान सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री शहर के एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। शनिवार की सुबह उसकी मां सुंदरकली ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया। इसके बाद वह करीब नौ बजे साइकिल से घर से निकली। इसी दौरान टनकपुर से बरेली को जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस कचहरी के पास बनकटी रोड के समीप से गुजर रही थी। रेलवे क्रासिंग के नजदीक पहुंचने पर छात्रा ट्रेन के आगे कूद गई। 

ये भी पढ़ें- UP: लक्ष्मी पूजन के दिन नवजात बिटिया को सड़क किनारे छोड़ गया निर्मोही, किसान ने बचाई जान
विज्ञापन

 

विज्ञापन

छात्रा को ट्रेन के आगे देख एकाएक लोको पायलट ने हल्के ब्रेक लगा दिए। तब तक छात्रा ट्रेन की चपेट में आ चुकी थी।  इससे छात्रा के दोनों हाथ कट गए। फाटक के पास छात्रा के गांव के भी कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने छात्रा को पहचान लिया।  मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई। घायल अवस्था में ग्रामीण छात्रा को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को प्राथमिक उपचार करने के बाद बरेली रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें