फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीएसए को नदारद मिले लिपिक, रोका वेतन

विज्ञापन
विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्ची से पढ़वाते बीएसए अमित कुमार सिंह।स्रोत:​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बिलसंडा खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लिपिक नदारद मिले। इसपर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय बिलसंडा पहुंचे। निरीक्षण के दाैरान लिपिक भारत भूषण नदारद मिले। इसपर उनका वेतन रोका गया। लेखा ऑफिस में नवल कपूर काम करते मिले। इसपर खंड शिक्षाधिकारी से पूछा गया कि वह किसके आदेश से यहां पर कार्य कर रहे हैं। उनको बीआरसी पर उपस्थिति देने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बीएसए ने क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय टेहरी, प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर हीरा, प्राथमिक विद्यालय सुजनी, प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, प्राथमिक विद्यालय इमलिया गंगी, पीएम श्री विद्यालय पसिगबा एवं प्राथमिक विद्यालय बडेपुरा मरौरी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्र संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

छात्र उपस्थिति में बढ़ाने के लिए प्रधान अध्यापकों को कड़ी चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय इमलिया में शौचालय का कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय सुजनी में एकल अध्यापक होने के बावजूद छात्र उपस्थिति ठीक पाई गई। प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर हीरा में चहारदीवारी के ऊपर प्लास्टर का कार्य नहीं किया गया।
दीवार टूटी हुई पाई गई। दिव्यांग शौचालय की रेलिंग नहीं थी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। वाॅर्डन को निर्देशित किया गया कि छात्राओं को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा दी जाए। खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा को निर्देशित किया कि विद्यालयों का सघन निरीक्षण करते हुए छात्र नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति बढ़ाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें