रात में दोनों पक्षों में हुआ था झगड़ा
बुधवार की रात दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। बृहस्पतिवार सुबह जब उसके पिता प्रेमराज जागे तो उन्होंने अपनी पुत्री को बिस्तर पर नहीं पाया। पुत्री का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास में ही खून से सना नल का हत्था भी पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला के पिता कम सुन पाते हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: यूपी के इस जिले में दूसरे और तीसरे सोमवार को भी बंद रहेंगे स्कूल; डीएम ने जारी किया आदेश
आशंका जताई जा रही है कि कम सुनने की वजह से उन्हें घटना के दौरान आवाज सुनाई नहीं दी होगी। इसके अलावा घटनास्थल से दो चाकू बरामद हुए हैं। मौके पर एसपी अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी अंशु जैन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पड़ोस में रहने वाले आरोपी फरार हैं।