फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाईयों की दीर्घायु की कामना की

Fri, 13 Nov 2015 10:51 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहनों के असीम प्रेम का प्रतीक भैयादूज पर्व जिले भर में शुक्रवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। वहीं मिठाई की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

पर्व के चलते शुक्रवार सुबह से ही घरों में भैयादूज को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर उनकी उन्नति और समृद्धि की कामना भी की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया और उपहार सौंपे। पर्व को लेकर बड़ी तादाद में महिलाओं ने ससुराल से आकर भैयादूज की परंपरा का निर्वहन किया। शहर की मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों को तांता लगा रहा। आलम यह रहा कि कई मिठाई की दुकानों पर शाम होते-होते मिठाई का स्टाक ही खत्म हो गया। जिला कारागार में भी पहुंचकर बहनों में भाइयों के तिलक लगाया और उनकी लंबी आयु की कामना की। इसके चलते जिला कारागार के बाहर भीड़ रही।
पूरनपुर। भाई-बहन के प्रेम का पर्व भैयादूज पर बहनों ने व्रत रखकर भाइयों के तिलक कर मुंह मीठा कराया। वहीं भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर ट्रेनों, बसों और मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ रही। क्षेत्र के अमरैयाकलां, घुंघचाई, कसगंजा, भगवंतापुर, जोगराजपुर, शेरपुर आदि स्थानों पर भी भैयादूज पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। कलीनगर मार्ग सहित कुछ मार्गों पर आवागमन को वाहन न होने से लोगों को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में भैयादूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने व्रत रहकर पूजा अर्चना की और अपने भाइयों का तिलक कर उन्हें मिष्ठान खिलाया। भाइयों ने बहनों का आशीर्वाद लिया और उन्हें दक्षिणा दी। इसके चलते बाजार में खासी भीड़ भाड़ रही। ट्रेन व बसें फुल रहीं।
बिलसंडा। कस्बे समेत आसपास क्षेत्रों में भैयादूज पर्व परंपरागत ढंग से मनाया। बहनों ने भाइयों का तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार सौंपे। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों का तांता लगा रहा। वहीं परिवहन व्यवस्था दुरुस्त न होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दियोरिया। पूरे क्षेत्र में भैयादूज पर्व विधि विधान से मनाया गया। त्योहार के चलते सड़कों पर दिन भर वाहनों की भीड़ रही। ग्रामीण अंचलों में महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

चुर्रासकतपुर। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों को तिलक लगाया और उनकी लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें