फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गेट लगवा रही महिला पर देवर ने झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जेठानी के घर में घुसकर देवर-देवरानी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। देवर ने जान से मारने की नीयत से भाभी पर एयर गन से फायर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी पूनम अग्निहोत्री पत्नी बृह्मऔतार ने बताया कि उसके पति तीन भाई थे। सभी ने हिस्सेदारी में एक मकान खरीदा था। पति ने अपने जीवित रहते ही आपसी सहमति से बंटवारा कर लिया। घर के आने जाने का रास्ता भी सभी का अलग-अलग है।
उसके घर का दरवाजा खराब हो गया था। 10 मार्च 2024 को सुबह करीब 09.30 बजे वह अपने मकान का गेट बदलवा रही थी। इसी दौरान देवर हरीश व उसकी पत्नी मनोरमा घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर घर के अंदर बैठा पुत्र जब उसे बचाने आया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

देवर हरीश ने जान से मारने की नीयत से उस पर एयर गन से फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बच गई। विवाहिता ने मामले की शिकायत उसी दिन कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के पास भी मामले की शिकायत की गई। न्याय न मिलने पर महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देवर हरीश व उसकी पत्नी मनोरमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें