फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निरीक्षण, नाराजगी और निर्देश में अटका ब्रह्मचारी घाट

विज्ञापन
शहर के ब्रह्मचारी घाट पर अधूरा पड़ा सुंदरीकरण कार्य संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के ब्रह्मचारी घाट का सुंदरीकरण जन प्रतिनिधियों और अफसरों के निरीक्षण, नाराजगी जताने और निर्देश में फंसकर रह गया है। पर्यटन विभाग की कार्यदायी संस्था पर इन निर्देशों का कोई असर नहीं है। विभाग भी बेपरवाह है। मार्च 2025 में पूरा होने वाला काम अब तक अधूरा है। घाट और शिव मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी घाट शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल है। घाट पर मनकामेश्वर नाथ शिव मंदिर है। रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। मार्च 2024 में ब्रह्मचारी घाट के सुंदरीकरण का शिलान्यास किया गया। बाद में पर्यटन विभाग की ओर से 1.52 करोड़ से घाट पर सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया।
जुलाई 2024 में आई बाढ़ में घाट पर कराए गए फाउंडेशन कार्य को नुकसान पहुंचा और डाली गई मिट्टी बह गई। कुछ खंभे भी टूट गए। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया, जो अब तक थमा है। एक वर्ष बीत गया, लेकिन संस्था काम पूरा नहीं करा सकी है।
विज्ञापन


जन प्रतिनिधियों के प्रयास निर्देशों तक सिमटे
ब्रह्मचारी घाट के सुंदरीकरण कार्य के शिलान्यास के समय से नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार काफी संजीदगी दिखा रहे हैं। काम को कराने का अपने-अपने स्तर से दावा भी किया जाता रहा है। मगर काम अब तक अधूरा ही है। करीब एक माह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने घाट का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट मैनेजर से नाराजगी जताई, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। इसके कुछ दिन बाद गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने घाट पर पहुंचकर अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताई। राज्यमंत्री ने भी निर्देश दिए, लेकिन काम जस के तस है। डीएम और अन्य अफसर भी काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दे चुके हैं।



रास्ते पर कीचड़, शौचालय का काम अधूरा
स्वीकृत धनराशि से घाट के सुंदरीकरण के साथ ही आयुर्वेदिक कॉलेज के पास गेट निर्माण, शौचालय, बैठने के लिए छतरीनुमा स्थान और बेंच का कार्य होना है। गेट का काम पूरा हो गया, लेकिन घाट पर बन रहा शौचालय अब तक अधूरा है। घाट पर जाने वाले रास्ते की हालत भी बदहाल है। श्रद्धालु कीचड़ से होकर मंदिर पहुंच रहे हैं।


बरसात के बाद ही काम कराया जा सकता है। नदी में पानी बढ़ गया है। निर्माण की अवधि बढ़वाई जाएगी।
- लज्जाराम, प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीएसटीडी

शहर के ब्रह्मचारी घाट पर अधूरा पड़ा सुंदरीकरण कार्य संवाद

शहर के ब्रह्मचारी घाट पर अधूरा पड़ा सुंदरीकरण कार्य संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें