फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत, भाई घायल

Sun, 29 Nov 2015 11:06 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल पर पीछे बैठे छह वर्षीय गोविंद की मौत हो गई, जबकि साइकिल चला रहा उसका बड़ा भाई 10 वर्षीय महेंद्र घायल हो गया। दोनों साइकिल से गन्ने की छिलाई कर रहे अपने पिता के पास जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

गांव ईंटगांव निवासी पप्पू महावत ने बताया कि उनका पुत्र महेंद्र कुमार रविवार की सुबह लगभग आठ बजे साइकिल से खेत पर गन्ना छीलने जा रहा था। साइकिल के कैरियर पर उसका छोटा भाई छह वर्षीय गोविंद भी सवार था। ईंटगांव और नहर के बीच पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठे गोविंद की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई और महेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर बिलसंडा की ओर भाग गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ राजेश यादव ने बताया कि मृतक के पिता पप्पू की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल महेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।  

बाइक की टक्कर से बालिका घायल
बीसलपुर। गांव नींवाडांडी निवासी हरीराम की आठ वर्षीय पुत्री पूनम अपने गांव के सामने बीसलपुर-शाहजहांपुर रोड पार कर रही थी। इसी दौरान बीसलपुर की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें