फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने फूंका फारूख अब्दुल्ला का पुतला

Sun, 29 Nov 2015 11:03 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला द्वारा कश्मीर पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं पुतला फूंकने से पूर्व कार्यालय में बैठक कर उनके बयान की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच कार्यालय पर हुई बैठक में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला द्वारा दिए गए बयान की सभी ने कड़े शब्दों में  निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फारूख अब्दुल्ला के विवादित बयान से देश भक्तों को गहरा धक्का लगा है। न का है। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। आक्रोषित कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के विरोध में आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे पर दोपहर में एक घंटा प्रदर्शन कर उनका पुतला आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अमन शांति अच्छी नहीं लग रही है। जिससे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं उन्हें इस तरह के बयान देने से बाज आने की नसीहत भी दी।
प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में मंच के प्रदेश सहमंत्री अरुण वाजपेई, नगराध्यक्ष स्वतंत्र देवल, रवि शर्मा, अशोक सक्सेना, अनूप ठाकुर, सौरभ ठाकुर, राजेश कश्यप, अंकित, वतनदीप, अशोक, एसएच सक्सेना, राहुल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें