फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम फटने का शोर मचा तो जुट गई भीड़, निकला पटाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अचानक धमाके की आवाज से बरामदे में दाढ़ी बना रहा एक युवक मामूली रुप से घायल हो गया। तभी बम फटने का शोर मच गया और भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर पटाखा दगने की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के रहने वाले श्यामबिहारी शर्मा ने बताया कि उनके 40 वर्षीय भाई उमाशंकर सिलाई करते हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बरामदे में बैठकर दाढ़ी बना रहे थे। तभी अचानक मकान की दीवार पर कोई चीज टकराई और धमाका हुआ। इसमें वह मामूली रुप से घायल हो गए। घटना के बाद बम फटने का शोर मच गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामला बम फटने का नहीं है। जिस निशान को उमाशंकर के परिवार वाले छर्रा बता रहे हैं। वह पटाखे के बारुद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें