फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत पर पानी का इंजन देखने निकले युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला थाना क्षेत्र के मुंड़ेला गांव निवासी 35 वर्षीय ठाकुरदास का शव शुक्रवार सुबह नहर में मिला है। ठाकुरदास बुधवार शाम खेत पर पानी का इंजन देखने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे थे। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक की हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, ठाकुरदास बुधवार शाम करीब आठ बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह तक वापस न लौटने पर उनके पिता रामेश्वर दयाल ने गजरौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह उनका शव नहर में मिलने की सूचना से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक नहर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा का कहना है कि पुलिस जांच व पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच के साथ ग्रामीणों से भी बात की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें