फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव के समीप तालाब में मिला युवक का शव, डूबने से मौत होने की आशंका

Sun, 02 Aug 2026 10:47 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गजरौला क्षेत्र के गांव सुहास निवासी युवक का शव रविवार सुबह तालाब में उतराता मिला। वह शनिवार को खेत में खाद लगाने गया था। इसके बाद घर वापस नहीं आया। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव तालाब में उतराता देखा। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुहास के समीप स्थित तालाब के किनारे रविवार सुबह 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शनिवार सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था और तब से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गांव निवासी अमित कुमार शनिवार सुबह करीब आठ बजे खेत पर खाद लगाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने गजरौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह करीब सात बजे गांव के बाहर तालाब में उसका शव उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने के बाद गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। तालाब में गिरकर डूबने से मौत की बात कही जा रही है। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, अमित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चार वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी शीतल और एक वर्ष की पुत्री खुशी को छोड़ गया है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें