फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे से लटकता मिला होटल कर्मचारी का शव

Thu, 30 Jan 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के होटल में काम करने वाले युवक का शव मंगलवार देर रात शारदा कॉलोनी स्थित घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के बागेश्वर क्षेत्र के सपूली क्षेत्र निवासी तरुण सिंह (23) पुत्र खीम सिंह नौगवां ओवरब्रिज के निकट स्थित एक होटल में वेटर थे। वह पास स्थित कॉलोनी में ही किराये के मकान में अपने एक साथी के साथ रहते।
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात ड्यूटी से घर लौटने के बाद तरुण ने फंदा लगाकर जान दे दी। रात को साथी घर पहुंचा तो आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। इस पर उसने होटल में सूचना दी। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें