फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बी फार्मा के छात्र का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बी फार्मा तीसरे साल के छात्र का बृहस्पतिवार देर शाम किराये के कमरे में शव लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं, लोगों में चर्चा है कि युवक ने अवसाद में आकर आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज निवासी रामकिशोर (22) फरीदपुर के एक कॉलेज में बी फार्मा तीसरे वर्ष का छात्र था। वह फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर पटी गली में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम कमरे में उसका शव लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। उसे कस्बे के ही एक निजी अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर आए परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। छात्र द्वारा आत्महत्या करने की अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा है कि छात्र बी फार्मा के साथ नीट की भी तैयारी कर रहा था। इस वजह से वह अवसाद में था।
फरीदपुर इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भड़ाना ने बताया कि छात्र कमरा किराये पर लेकर रहता था। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें