फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी के किनारे रेत में धंसा मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास देवहा नदी के किनारे रेत में धंसा हुआ एक शव मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, शव लगभग एक हफ्ता पुराना प्रतीत हो रहा है। नदी के किनारे शव का एक पैर रेत में धंसा हुआ था, जबकि बाकी हिस्सा ऊपर दिखाई दे रहा था। शव पर बचे शेष कपड़ों के हिस्सों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा कि यह शव किसी पुरुष का है। बुधवार को सुबह नदी के पास अपने खेतों पर काम करने गए कुछ ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा, जिसके बाद यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। पुलिस ने लापता लोगों के परिजनों से संपर्क कर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें