फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी में शुरू हुआ नाव का संचालन, आवागमन करने वालों को राहत

Fri, 23 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा पार के लोगों के आवागमन के लिए शारदा नदी में बृहस्पतिवार से नाव का संचालन शुरू करा दिया गया। इससे तहसील मुख्यालय के लिए आवागमन करने वालों ने राहत की सांस ली। मगर नाव से नदी पार करने के बाद लोगों को अभी कई किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होगी। नाव से आवागमन न करने वाले लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शारदा नदी पार आवागमन के लिए हर साल शारदा नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल को हटाने की तिथि 15 जून और नदी का जलस्तर कम होने पर पैंटून पुल से आवागमन शुरू कराने की तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। मगर कई सालों से पुल निर्धारित तिथि पर हटा तो लिया जाता है। मगर निर्धारित तिथि पर पैंटून पुल तैयार नहीं हो पाता। नदी का जलस्तर कम होने पर बृहस्पतिवार से शारदा नदी में पीडब्ल्यूडी की ओर से नाव का संचालन शुरू करा दिया गया। इससे लोग नाव से नदी पार कर सकेंगे। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि नाव के संचालन से लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें