पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में राइस मिल में बोरों को उठाने को लेकर हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने दो बजे घर लौटकर खाना खाने के बाद काम पर जा रहे पल्लेदार अरबाज (20) को गांव में उसके घर से करीब 300 मीटर दूर घेर लिया गया। आरोप है कि दोस्त शाहबाज ने परिजन के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और बांका से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। अरबाज को बचाने की कोशिश कर रहा उसका चचेरा भाई अकरम भी बांका देखकर डर गया और जान बचाकर भाग निकला। वारदात के बाद आरोपी बांका छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में हुई। गांव निवासी अरबाज अपने भाई रियाज और चचेरे भाई अकरम, गांव के ही शाहबाज समेत कई युवकों के साथ गांव के पास स्थित राइस मिल में पल्लेदारी करता था। बृहस्पतिवार दोपहर सभी युवक खाना खाने के लिए घर आए थे। खाना खाने के बाद अरबाज और अकरम वापस राइस मिल जा रहे थे। अरबाज आगे चल रहा था, जबकि अकरम कुछ दूरी पर पीछे था। आरोप है कि गांव में शाहबाज के घर के सामने पहुंचते ही उसने परिजन के साथ अरबाज को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। अकरम ने बीच-बचाव कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बांका से हमला होने पर वह डरकर भाग गया। इसके बाद हमलावरों ने अरबाज पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, इससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता मुन्ने खां की तहरीर पर शाहबाज, शेरखान और शकील उर्फ गुन्नू खां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। - हिमांशु गौरव, एएसपी
-
घटना के बाद घर छोड़कर भागे आरोपी पक्ष के लोग
वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। आरोपी पक्ष के लोग घर खुला छोड़कर चले गए। आसपास के कई घरों में भी घंटों तक ताले लटके रहे। दोनों पक्षों के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
साथ उठना-बैठना, हंसी-मजाक और फिर दोस्त के ही खून से रंगे हाथ
- मामूली कहासुनी पर अरबाज की हत्या ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही, परिजन भी रंजिश से कर रहे इन्कार
फोटो-32,33
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। साथ काम पर जाना, एक साथ घर लौटना और हर दिन हंसी-मजाक के बीच वक्त गुजारना। अरबाज और उसके साथी शाहबाज के बीच सबकुछ सामान्य नजर आता था। बृहस्पतिवार को भी दोनों अपने साथियों के साथ राइस मिल में पल्लेदारी करने गए थे। दोपहर में चारों एक साथ खाना खाने घर लौटे, लेकिन कुछ ही देर बाद अरबाज की जान चली गई। मामूली कहासुनी पर हुई हत्या की बात न तो परिजनों के गले उतर रही है और न ही ग्रामीणों को इस पर यकीन हो रहा है।
अरबाज और हत्या के मुख्य आरोपी शाहबाज का घर करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर है। अरबाज के पिता मुन्ना खां ने बताया कि शाहबाज और उसके परिवार से उनका कोई विवाद नहीं था। अरबाज अक्सर शाहबाज के दरवाजे पर बैठ जाता था। अरबाज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। अधिकांश मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा भाई मुजाहिद सिलाई का काम सीख रहा है।
पिता मुन्ना खां भी पल्लेदारी करते थे, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण कई महीनों से घर पर हैं। मां चंदा और भाइयों के साथ अरबाज परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। अभी अरबाज समेत किसी भी भाई की शादी नहीं हुई थी। भाई रियाज के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अरबाज, शहबाज, उसका भाई शेर खां और चचेरा भाई अकरम एक साथ राइस मिल में काम करने गए थे। दोपहर में चारों खाना खाने के लिए भी साथ ही घर आए थे। राइस मिल में बोरों की संख्या कम-ज्यादा उठाने को लेकर उनके बीच अक्सर हंसी-मजाक में कहासुनी हो जाती थी, लेकिन काम खत्म होने के बाद कोई एक-दूसरे पर तंज नहीं कसता था। चारों का रोजाना साथ आना-जाना था। रियाज के मुताबिक, राइस मिल में काम के दौरान युवकों के बीच अक्सर हंसी-मजाक होता रहता था। बृहस्पतिवार को भी बोरों को उठाने को लेकर कहासुनी हुई थी।
अरबाज का फाइल फोटो- फोटो : शहर के पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार व अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढूल और कार्यकारी अभियंता दयाचंद रोहिल्ला।
अरबाज का फाइल फोटो- फोटो : शहर के पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार व अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढूल और कार्यकारी अभियंता दयाचंद रोहिल्ला।
अरबाज का फाइल फोटो- फोटो : शहर के पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार व अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढूल और कार्यकारी अभियंता दयाचंद रोहिल्ला।