बोर्ड परीक्षा शुरू होने में मात्र पांच दिन बचे हैं। परीक्षार्थी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। परीक्षार्थी को अपनी राइटिंग स्पीड और परीक्षाकाल में टाइम मैनेजमेंट पर जरूर ध्यान देेना चाहिए।
परीक्षाकाल के दौरान सभी प्रश्नों के सही व ठोस उत्तर देने की हर परीक्षार्थी की चाह होती है, लेकिन लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर देने के दौरान अकसर समय की कमी के चलते कुछ न कुछ छूट ही जाता है। हर परीक्षार्थी की यही समस्या रहती है कि वह निर्धारित समय में अच्छी तरह प्रश्नों के उत्तर दे पाएंगें या नहीं, इसे लेकर परीक्षार्थियों में सबसे ज्यादा तनाव है। अधिकतर परीक्षार्थी अपनी राइटिंग स्पीड को लेकर परेशान है। विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर परीक्षार्थियों की तैयारी तो अच्छी है, लेकिन परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट नहीं कर पाते हैं। इसके लिए जरुरी है कि परीक्षार्थी जो कुछ भी याद करें, उसे लिखकर जरुर देखे। इसलिए यह तय करें कि एक उत्तर में कितना समय देना है। जिससे कोई भी प्रश्न छूटे नहीं। यह अभ्यास निरंतर करें, इससे राइटिंग में अवश्य सुधार आएगा।
राइटिंग स्पीड में सुधार आवश्यक
सभी प्रश्नों का ठीक तरह से अवलोकन करने के बाद टाइम मैनेजमेंट करें। तय करें कि अमुक प्रश्न के उत्तर के लिए इतना समय देना है। मॉडल पेपरों की मदद से राइटिंग में सुधार करें।
- रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज