फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों-होटलों में तलाशे प्रेमी युगल

Sun, 15 Feb 2015 12:31 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ संगठनों द्वारा वेलेंटाइन डे का विरोध करने के बावजूद प्रेमी युगल चोरी छिपे मिलकर अपने प्रेम का इजहार किया। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर वेलेंटाइन डे का विरोध किया ओर होटल, पार्कों में जाकर प्रेमी युगल को ढूंढा। शहर के चावला चौराहा के निकट स्थित एक होटल में सिपाही को महिला के साथ मिलने पर कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी ने किसी तरह से खाकीधारी प्रेमी युगल को बाहर निकालकर भगा दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और ब्राह्मण युवजन सभा ने वेलेंटाइन डे का विरोध करने का निर्णय लिया था। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट था। प्रमुख पार्कों, कॉलेजों, होटल, रेस्टोरेंट आदि पर पुलिस तैनात की गई थी। महिला सिपाहियों को भी सिविल ड्रेस में लगाया गया था। गौहनियां, छतरी चौराहा, वनकटी रोड पर मोबाइल टीमें घूमती रहीं।
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और पार्कों, होटलों में गए। चावला चौराहा के पास स्थित एक होटल में सिपाही को महिला के साथ देखकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने किसी तरह प्रेमी युगल को बाहर निकालकर उन्हें मौके से हटाया।
विज्ञापन


बीसलपुर। ब्राह्मण युवजन सभा की नगर कमेटी की एक बैठक हुई। जिसमें वैलेंटाइन डे का विरोध किया गया। बैठक में कहा गया कि वैलेंटाइन डे मनाना भारतीय संस्कृति का अपमान है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विशाल दीक्षित और संचालन सचिव श्याम मोहन शर्मा ने किया। बैठक में शिवम शुक्ला, दिव्यांश द्विवेदी, अर्पित समाधिया, अंकित शुक्ला, सीटू शुक्ला, रोहित कुमार, राजा, सुधाकर मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, गौरव मिश्रा, बालकृष्ण शुक्ला, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें