फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल

Wed, 06 Aug 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/न्यूरिया। पानी की निकासी को लेकर ग्राम खरौंसा में दो पक्षों में कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में तीन लोग घायल हो गए। धारदार हथियार से प्रहार करने का भी आरोप लगाया गया है। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खरौंसा निवासी कालीचरन ने न्यूरिया थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अगस्त की शाम वह अपनी दादी को खाना देकर लौट रहा था। उसी दौरान गांव के ही श्याम बिहारी, माखन लाल, देवानंद और मूलचंद उसके घर के बाहर खड़े थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने आई उसकी बुआ सोमवती को भी आरोपियों ने पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
दूसरी पक्ष के श्याम बिहारी ने न्यूरिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके घर के आंगन से निकल रहे पानी को लेकर कालीचरन, भोलेराम, रमेश, लड़ैती देवी, सुनीता देवी, प्यारेलाल, सोमवती, लेखराज ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने लाठी-डंडे, बांके और ईंटों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें