फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: 21 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को सात सीटों पर कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। ललौरीखेड़ा और बिलसंडा में सिर्फ एक-एक नामांकन हुआ, जिससे भाजपा प्रत्याशियों की निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। बरखेड़ा, बीसलपुर, मरौरी और पूरनपुर ब्लॉक में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। अमरिया में भाजपा की टक्कर अपने ही बागी प्रत्याशी से होगी।
विज्ञापन

जनपद में ब्लॉक प्रमुख के सात पद हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से सभी ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो अपराह्न तीन बजे तक चली। सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मरौरी ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी सौभाग्यवती देवी और निर्दलीय प्रत्याशी सभ्यता देवी वर्मा ने दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां सपा से रजनीश यादव और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उनकी मां कृष्णा देवी ने नामांकन कराया।
पूरनपुर में एक ही परिवार की दो महिला प्रत्याशी कमलेश्वरी देवी और पल्लवी दीक्षित ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। इनके अलावा मानसी, मनप्रीत कौर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि वहां सपा से तारा पत्नी रफीउल्ला ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

ललौरीेखड़ा ब्लॉक में विधायक संजय सिंह के छोटे भाई अजय सिंह गंगवार ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। ललौरीखड़ा से अन्य किसी ने नामांकन नहीं कराया, जिससे अजय सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बिलसंडा में एकमात्र नामांकन भाजपा प्रत्याशी गीता देवी ने कराया। उनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। बीसलपुर में भाजपा से अशोक शर्मा और सपा से अंजुम बेगम ने नामांकन कराया। जबकि भारत सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। अमरिया में भाजपा से सर्वजीत सिंह ने नामांकन कराया। पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा से बागी हुए निशान सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। बरखेड़ा में भाजपा से राम देवी और सपा से रंजना गंगवार ने नामांकन कराया। इनके अलावा निर्दलीय पूजा देवी और बीरा देवी ने भी नामांकन कराया।
डीएम और एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी ब्लाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। गेट पर तैनात पुलिस कर्मी प्रत्याशी, उनके प्रस्तावक और अनुमोदक का नाम वोटर लिस्ट में मिलान करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। हर ब्लॉक कार्यालय से 100 मीटर पर बैरियर लगाए गया था। डीएम पुलकित खरे औैर एसपी किरीट कुमार नामांकन के दौरान भ्रमण करते रहे।
उड़ती रहीं कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां
नामांकन के दौरान सभी ब्लॉकों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने कोविड प्रोटोकाल की खूब धज्यियां उडाई। सामाजिक दूरी न ही अधिकांश लोगों ने मास्क लगाने की जहमत उठाई। ब्लॉक से 100 मीटर पहले वाहन रोकने को बैरीकेडिंग की गई थी, मगर ब्लाक गेट तक वाहन पहुंच गए। हालांकि बाद में सख्ती बरती गई तो बैकफुट पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें