फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने पूर्ति निरीक्षक दफ्तर में किया हंगामा

Thu, 15 Sep 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक दफ्तर में किया हंगामा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में धन उगाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में एसडीओ (बिजली) का घेराव कर संविदा और प्राइवेट कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त कर स्थिति मेें सुधार करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारी भाकियू नेताओं ने डीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू की ब्लाक कार्यालय परिसर में हुई पंचायत में बिजली विभाग के कुछ संविदा और  प्राइवेट कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। पंचायत में कहा गया कि कर्मचारी बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने आदि को लेकर कर्मचारी धन उगाही कर रहे हैं। भाकियू इसे बर्दास्त नहीं करेगी। पंचायत में इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में धन उगाही होने का आरोप लगाया गया। पंचायत में पहुंचे एसडीओ बिजली का घेराव कर भाकियू नेताओं ने स्थिति में सुधार कराने की चेतावनी दी। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री कराने पर खुलेआम हो रही एक प्रतिशत की अवैध वसूली पर रोक लगवाने, धान खरीद केंद्रों पर एक अक्तूबर से खरीद  शुरू कराने, राइस मिलों और आढ़तियों  द्वारा धान खरीद पर ली जाने वाली एक प्रतिशत मुद्दत और धान की कटौती पर रोक लगवाने, फर्जी बिजली चोरी के दर्ज कराए जा रहे मुकदमों पर रोक लगवाने आदि की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, सुल्तान खां, स्वराज सिंह, बलवीर सिंह, मनवीर सिंह, रमेश मिश्रा, रामसागर पांडेय, रतन लाल, कनौली लाल, बालकराम, दीपक, नरेंद्र सिंह खैरा आदि भाकियू कार्यकर्ता थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें