फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लखनऊ में 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में जिले से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। उसी दिन भाजपा कार्यकर्ता जिले के मंदिरों में पूजा पाठ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण के साथ पूरे जिले में उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में मिली प्रचंड बहुमत की जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में 25 मार्च की दोपहर बाद होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में जिले के सभी प्रमुख नेताओं को पहुंचना है। पार्टी ने जिले की सभी इकाइयों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर प्रदेश मुख्यालय भेज दी है। ताकि इन सभी के लिए पास जारी हो सके। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो बसों की भी व्यवस्था की गई है। बसों में भरकर कार्यकर्ता लखनऊ रवाना होंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी प्रमुख नेता निजी वाहनों से भी पार्टी का झंडा लगाकर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। जनपद के प्रमुख समाजसेवियों, साहित्यकारों ,चिकित्सकों को भी शपथ समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। जिले के चारों विधायक भी कार्यकर्ताओं को लखनऊ भेजने की व्यवस्था में जुट गए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के दिन भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं से मंदिरों में पूजा अर्चना करने को कहा गया है। जिले में उत्सव जैसा माहौल मनाने की तैयारी हो रही है। कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन पर शपथ समारोह देखेंगे। मिष्ठान वितरण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक पार्टी कार्यकर्ताओं की सूचियां तैयार होती रहीं। प्रदेश मुख्यालय से पास आने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सामान्य कार्यकर्ताओं को भी लखनऊ बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें