अमरिया। भारतीय सेना के सम्मान में कस्बे में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप की अगुवाई में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
सोमवार शाम पांच निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन ने भाग लिया। यात्रा ब्लॉक प्रमुख कार्यालय से हाईवे होकर कस्बे में पुराना बाजार पहुंची। यहां से वापस ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर पहुंच कर समाप्त हो गई। तिरंगा रैली में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा में परविंदर सिंह उर्फ प्रिंस, प्रधान जरनैल सिंह, हरपाल सिंह, राम प्रसाद वर्मा, महेंद्र सिंह गंगवार, ईश्वरी प्रसाद, ओम प्रकाश राठौर, मंधर्मवीर प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे। संवाद