फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिवक्ताओं और अधिकारियों की हुई समझौता वार्ता, अंतिम निर्णय आज

Tue, 27 May 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील सभागार में सोमवार की शाम अधिवक्ताओं और तहसील के अधिकारियों की समझौता वार्ता हुई। अधिकारियों ने कार्य में सुधार का आश्वासन दिया। अधिवक्ता इस संबंध में मंगलवार को निर्णय लेंगे। अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए 22 मई से तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर रखा है।
विज्ञापन

सोमवार शाम तहसील सभागार में अधिवक्ताओं और तहसील के अधिकारियों के बीच समझौता वार्ता हुई। अधिवक्ताओं ने अधिकारियों-कर्मचारियों पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर से समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को न्यायालय का बहिष्कार खत्म करने का सुझाव दिया।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम को बताया कि वे लोग मंगलवार को बैठक कर इस संबंध में निर्णय लेंगे कि न्यायालयों का बहिष्कार खत्म किया जाए या न खत्म किया जाए। बैठक में एसडीएम न्यायिक आरके राजवंशी, तहसीलदार आशीष गुप्ता, वीरपाल सिंह, अवधेश कुमार, एडवोकेट्स एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सक्सेना,सूर्य प्रकाश गुप्ता, राजा राम माथुर, केके दुबे, अशोक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें