फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड वाचिंग का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी

Wed, 02 Dec 2015 10:43 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिसंबर को प्रदेश में एक साथ एक समय में चिन्हित स्थानों पर पक्षियों को देखने का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में वन महकमा जुटा है। इसके लिए टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी में तैयारियां चल रही हैं। टाइगर रिजर्व के एसडीओ डीपी सिंह ने रेंजरों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

चार दिसंबर को सुबह छह बजे से आठ बजे तक जिले में एक साथ पक्षियों को देखा जाना है। इसके लिए टाइगर रिजर्व की पांचों रेंजों में जलीय क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं, साथ ही सामाजिक वानिकी की ओर से पसगवां झील और माधोटांडा रोड स्थित घेरा गांव के तालाब को भी चिन्हित किया गया है। टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी से चिन्हित इन स्थानों पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के अलावा स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं स्टाफ एवं विभिन्न संस्थाओं के लोग शामिल होंगे। सुबह दो घंटे तक पक्षियों को देखने वालों की रिपोर्ट देने के लिए अध्यापकों को आडीटर और विटनेस के रूप में भी रखा जाएगा। आडीटर उपस्थित लोगों के नाम पते की सूची तैयार करेंगे और विटनेस के रूप में तैनात अध्यापक सूची को सत्यापित करेंगे। यह व्यवस्था सभी चिन्हित स्थानों पर लागू की जाएगी। बर्ड वाचिंग का विश्व रिकार्ड बनाने के इस कार्य में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ भी सहयोग करेगा।
टाइगर रिजर्व के एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि दो घंटे तक पक्षियों को देखने के साथ ही उनकी फोटो भी ली जाएंगी और आठ से 11 बजे के बीच एक एक घंटे बाद बर्ड वाचिंग की रिपोर्ट लखनऊ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें