फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बर्ड फ्लू का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बर्ड फ्लू को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी अलर्ट जारी किया गया है। डीएफओ ने जांच व सतर्कता टीमों का गठन कर पांचों रेंज के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नेपाल में मिले बर्ड फ्लू के मामलों के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में साइबेरियन पक्षियों समेत आसपास के जलाशयों पर निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। यह अलर्ट पीटीआर की हरीपुर, बराही, दियोरिया, महोफ और माला रेंज में जारी किया गया है। सभी रेंजर कहा गया कि किसी भी परिंदे में इसके लक्षण मिलने पर तत्काल जानकारी दें। अगर कोई मृत पक्षी मिले तो उसकी प्रोटोकाल के साथ जांच कराए। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू बाघ और अन्य वन्यजीवों के लिए भी समस्या उत्पन्न करता है। निगरानी के लिए रेंजर और वन कर्मियों को निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें