फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जमा नहीं किया बिल, जिले 300 उपभोक्ताओं की बिजली लखनऊ से ठप

Sat, 14 Mar 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बकाया बिजली बिल जमा न करने पर जिले के करीब 300 प्रीपेड उपभोक्ताओं के लखनऊ स्तर से कनेक्शन काटे गए हैं। शासन स्तर से हुई कार्रवाई के बाद प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर (प्रीपेड) हो चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को स्वयं ही रिचार्ज करना होता है। इसके बाद यह उपभोक्ता बिजली खर्च कर सकते हैं। नियम है कि दो माह तक रिचार्ज न करने और पांच हजार से अधिक बकाया होने पर इनका कनेक्शन लखनऊ से काट दिया जाएगा। इन उपभोक्ताओं को 13 मार्च तक का समय दिया गया था। तय समय तक बिल न जमा करने पर शनिवार को करीब तीन सौ प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन सभी उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि प्रीपेड उपभोक्ताओं का कनेक्शन लखनऊ स्तर से काटा गया है। इन पर एक करोड़ से अधिक रुपये का बकाया है।

बीसलपुर। बिजली निगम के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर वाले अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के शनिवार को लखनऊ से ही कनेक्शन काट दिए। अनेक बकायेदारों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बिल जमा कर दिए। उपखंड अधिकारी कार्यालय में दिनभर भीड़ रही। उपखंड अधिकारी प्रवीण कनोजिया ने लखनऊ से स्मार्ट मीटर वाले बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन

न्यूरिया। बिजली बिल जमा न करने पर कई उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों पर आपूर्ति बंद कर दी गई। इन उपभोक्ताओं ने कई महीनों से बिजली बिल जमा नहीं किया था। लखनऊ मुख्यालय से स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी बिजली आपूर्ति रोक दी गई। जानकारी मिलते ही कई उपभोक्ता तुरंत उप केंद्र पर पहुंचे और काउंटर पर अपना बकाया बिल जमा कराया। उपखंड अधिकारी हरीओम ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं और उनका बिजली बिल बकाया है, उनके मीटर की आपूर्ति लखनऊ मुख्यालय से बंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें