फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साइकिल में टंगे नकदी भरे बैग को लेकर फरार हुए बाइक सवार

Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बैंक से 37 हजार रुपये निकालने के बाद पीड़ित अपनी दुकान पर पहुंचा। बैग में 15 हजार रुपये और भी रखे थे। साइकिल खड़ी कर वह दुकान की ओर बढ़े। इसी समय बाइक सवार दो युवकों ने एक बच्चे की मदद से साइकिल से बैग उतरवाया और भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया जाफरपुर निवासी नरेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जून की सुबह करीब नौ बजे वह जिला सहकारी बैंक शाखा जहानाबाद में रुपये निकालने गए थे। उसने 37 हजार रुपये निकालकर बैग में रख दिए। बैग में पहले से ही 15 हजार रुपये, बैंक की पासबुक, चेक बुक और मोबाइल भी था। इसके बाद वह साइकिल में बैग टांगकर खमरिया पुल गांव स्थित अपनी दुकान पर आया। साइकिल को खड़ा कर वह दुकान के अंदर चला गया। बैग साइकिल पर ही टंगा था। आरोप इस दौरान वहां पहुंचे एक बच्चे ने बैग उतारकर दौड़ लगा दी। जानकारी पर देखा तो कुछ ही दूरी पर पहले से खड़े बाइक सवार दो युवक बच्चे को बैठाकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें