फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो जगह हुआ काम, मस्टररोल में चढ़ा दिए एक ही श्रमिकों के फोटो

Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मनरेगा से दो जगह कराए गए काम में एक ही श्रमिकों की फोटो अपलोड कर दी गई। शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ। अब मनरेगा लोकपाल ने अमरिया बीडीओ से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

मनरेगा के कामों में एक के बाद एक नया खेल सामने आ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह हैं। हाल ही में मनरेगा लोकपाल के सामने अमरिया ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़सैना बख्श का एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत में मनरेगा से 27 मई को दो जगहों पर काम कराया गया। काम के फोटो मस्टररोल पर अपलोड करने होते हैं। इसके बाद खाते में रुपया आता है। रोजगार सेवक ने एक ही श्रमिकों की फोटो दोनों जगहों के मस्टररोल पर अपलोड कर दी। शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने जांच की। इसमें मामला सामने आया।
इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत तुमड़िया में 27 मई को मनरेगा के तहत कराए गए काम में मस्टररोल के जरिए श्रमिकों की हाजिरी में गोलमाल किया गया। जांच में दोनों जगहों पर गड़बड़ी सामने आई है। मनरेगा लोकपाल ने अब दोनों जगहों की जांच के लिए बीडीओ को पत्र जारी किया है। मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल वर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद जांच में मामला प्रकाश में आया। बीडीओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें