फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 29 Dec 2024 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक अनिल कुमार फाइल फोटो।
विज्ञापन
पीलीभीत। असम हाईवे पर माला जंगल क्षेत्र में शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र के गांव लाहा निवासी अनिल कुमार (22) पुत्र लालता प्रसाद शनिवार को गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कला गांव में अपनी मौसी के घर आए थे। देर शाम वह बाइक पर बैठकर पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे से होते हुए घर लौट रहे थे।
माला जंगल क्षेत्र में बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पर परिजन आ गए। चचेरे भाई रजनीश ने बताया कि अनिल तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें