पूरनपुर। दुकान का सामान लेने बाइक से गांव कुरैया जा रहे व्यापारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना सोमवार शाम करीब सात बजे थाना सेहरामऊ उत्तरी में गांव महुआ गुंदे के समीप हुई। गांव महुआ गुंदे निवासी हरिओम मिश्रा उर्फ बन्ने की गांव में परचून की दुकान है। हरिओम सोमवार शाम को बाइक से दुकान का सामान लेने महुआ गुंदे से कुरैया जा रहा था। गांव के कुछ दूरी पर उसका शव खून से लथपथ मिला। पड़ोस में बाइक पड़ी थी। सूचना पर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरिओम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हरिओम की मौत पर उसके परिवार वालों में मातम पसर गया है। थानाध्यक्ष सेहराममऊ उत्तरी योगेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हरिओम की मौत हुई है । तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।