फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक रौंदी, महिला की मौत

Sat, 15 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक रौंदी, महिला की मौत
विज्ञापन
बरेली हाईवे पर आसाम पुलिस चौकी के चंद कदम दूरी पर पीछे से आए भूसी भरे ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय शीला देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसको पुलिस ने सख्ती से हटाया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के अमरगंज मीरपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय वेदपाल शनिवार सुबह जिला महिला अस्पताल में भर्ती अपने चचेरे भाई लोकेश की बहु को देखने गए थे। उनके साथ पत्नी 35 वर्षीय शीला देवी व बेटा 15 साल का पंकज भी थे। वहां से दोपहर करीब दो बजे तीनों बाइक पर घर लौटने को निकले। आसाम चौराहा पर खानपान का कुछ सामान खरीदने के बाद घर को चल दिए। बरेली हाईवे पर पुलिस चौकी से चंद कदम आगे बढ़ते ही उनकी बाइक में पीछे से आए भूसी भर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें शीला देवी की ट्रक के पिछले पहिए से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके पति और बेआ गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। महिला का ट्रक के नीचे शव दबा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर घायल पंकज को बरेली रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - हरगोविंद सिंह, थानाध्यक्ष सुनगढ़ी  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें