फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांड़ से टकराई बाइक, गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। ड्यूटी करने जा रहा बाइक सवार हाईवे पर घूम रहे सांड़ से टकरा गया। गिरकर युवक की मौत हो गई। उसका साथी भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरा ता. घुंघचाई निवासी उपेंद्र यादव पूरनपुर में एक कार्यदायी संस्था में सिक्योरिटी गार्ड था। शनिवार की देर रात उपेंद्र गांव के ही आदेश के साथ बाइक से पूरनपुर ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान घुंघचाई-बंडा हाईवे पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास उसकी बाइक हाईवे पर घूम रहे सांड़ से टकरा गई।
हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर बाद आस-पड़ोस के कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उपेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विशेष कुमार के अनुसार सांड़ से टकराकर युवक की मौत हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। एकाएक हुई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



एक सप्ताह में छुट्टा पशुओं की वजह से दूसरी मौत
पांच दिन पूर्व भी एक वृद्ध की मौत छुट्टा पशुओं की वजह से हो गई थी। इसके बाद दो घटनाएं और हुईं। जिसमें करीब चार लोग सांड़ के हमले में घायल हो गए। बावजूद इसके जिम्मेदार मूक दर्शक बने हुए हैं।

गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद

गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें