बरखेड़ा। पेट्रोल पंप से बाइक व मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की है। 23 जुलाई की रात करीब 11 बजे गांव नगरा फिजा के पेट्रोल पंप से बाइक और मोबाइल चोरी की घटना वहां लगे सीसी कैमरों में कैद हो गई थी।
पंप मालिक हरीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पंप पर चौकीदार नजीर खां निवासी गजेडी थाना दियोरिया रात में 11 बजे के बाद सो गया था। इसके बाद चोर पेट्रोल पंप पर आकर गल्ले में रखे सात हजार रुपये, चौकीदार का मोबाइल और मोटरसाइकिल चुरा ले गए। थाना प्रभारी ने तहरीर के आधार पर चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। संवाद