फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गाली-गलौज के विवाद में बुजुर्ग को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। गांव सिकलापुर में मामूली विवाद में आरोपियों ने चारा काटकर लौट रहे बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना न्यूरिया के ग्राम सिकलापुर निवासी प्रेमचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता रामेश्वर दयाल 24 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे खेत से चारा काटकर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही तिलक राम और उसकी पत्नी ने उनके पिता को रोककर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।
विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही बेहोश हो गए। शोर-शराबे पर ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल रामेश्वर दयाल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें