फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोर्ट को उड़ाने की धमकी प्रकरण में बिहार-यूपी एटीएस की पीलीभीत में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिहार की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले की जांच करते हुए बिहार एटीएस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने पीलीभीत में दो स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ की। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आने पर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

जनवरी से मार्च के बीच बिहार के कई जिलों की अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में बिहार के विभिन्न जिलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच बिहार एटीएस को सौंपी गई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध जीमेल आईडी और मोबाइल नंबर की लोकेशन पीलीभीत से जुड़ी मिली। इसके बाद बिहार एटीएस ने यूपी एटीएस से समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई।
शुक्रवार देर रात बिहार एटीएस और यूपी एटीएस की टीम पीलीभीत पहुंची। सबसे पहले थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबिश देकर एक युवक से पूछताछ की गई। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। इसके बाद कोतवाली क्षेत्र में भी दूसरे संदिग्ध से पूछताछ की गई। कार्रवाई शनिवार शाम तक जारी रही। एटीएस की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। मोहल्लों में सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधि देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी संदिग्ध गतिविधियों या धमकी भरे ईमेल से सीधे संबंध के प्रमाण नहीं मिले और टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बिहार एटीएस की टीम पूछताछ के सिलसिले में पीलीभीत आई थी। जांच के बाद टीम लौट गई, कोई संदिग्ध गतिविधि की बात सामने नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें