पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर प्रशासन ने टनकपुर का रूट डायवर्जन किया है। बरेली की ओर से आने वाले छोटे वाहन देवहा नदी पुल स्थित टाइगर तिराहा से रोडवेज बस अड्डा होते हुए एकता सरोवर तिराहा, बरेली गेट, गुरुद्वारा रोड, पंजाबियान चौराहा से होते हुए कोतवाली रोड, खकरा पुलिस चौकी से धनकुना होते हुए मझोला टनकपुर न्यूरिया की ओर जा सकेंगे। जबकि भारी वाहन दोपहर 12.00 बजे से कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद तिराहा पर नो- एंट्री प्वाइंट पर रोके जाएंगे ।
टनकपुर, खटीमा, न्यूरिया की ओर से आने वाले छोटे वाहन न्यूरिया से पिपरिया आगरु वाले मार्ग से माधोटांडा बाईपास होते हुए पूरनपुर, बीसलपुर और बरेली की ओर जाएंगे।
न्यूरिया और टनकपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कार्यक्रम के दौरान न्यूरिया रोड पर नो-एंट्री प्वाइंट पर रोका जाएगा।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर
कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद तिराहा, टाइगर तिराहा, असम चौराहा (मंडी ओवरब्रिज की ओर), छतरी चौराहा, गन्ना तिराहा, सुनगढ़ी तिराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, माधोटांडा क्रॉसिंग, सिविल लाइन चौकी बनकटी रोड, नकटादाना चौराहा, यशवंतरी देवी चौराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे।
इन स्थानों पर बनेंगे पार्किंग स्थल
टनकपुर रोड स्थित पीलीभीत बरात घर, वीरांगना अवंती बाई इंटर कॉलेज, यशवंतरी देवी मंदिर परिसर, गांधी स्टेडियम, राम इंटर कॉलेज मैदान, रामलीला मैदान, माधोटांडा पर चिड़ियादाह मस्जिद के पास, माधोटांडा बाईपास, मंडी समिति में पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।