फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी समिति में 25 फरवरी को होगी भाकियू की महापंचायत

Tue, 21 Jan 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत की मंडी समिति में आयोजित पंचायत में मौजूद भाकियू पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।स्रोत:भाकियू
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति में 25 फरवरी को किसान महापंचायत होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडी समिति में बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि फरवरी में होने वाली महा पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंडी समिति में 25 फरवरी को होने वाली महापंचायत में जिले भर के किसान एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू लगातार संघर्ष कर रही है।
छुट्टा पशु, जंगली जानवर, बिजली समस्या के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के किसान विरोधी कानूूनों को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी।
मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलों ने कहा कि 26 जनवरी को मंडी समिति से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कहा कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रचार करें। पंचायत में महापंचायत की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत का संचालन गुरदीप सिंह गोगी ने किया। गुरमीत सिंह, गुरजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें