फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मौसा के घर रह रही छात्रा ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Tue, 21 Jan 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक अंकिता का फाइल फोटो।
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर (पीलीभीत)। गांव मीरपुर वाहनपुर में मौसा के घर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा का शव घर के कमरे में कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी पिंटू विश्वास ने बताया कि बहराइच में रहने वाले उनके साढू विशाल राय की 16 वर्षीय पुत्री अंकिता उनके घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह बीसलपुर नगर के एक निजी कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। अंकिता ने सोमवार रात किसी समय कमरे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
अंकिता मकान के दूसरे तल पर कमरे में अकेली सोती थी और वहीं पढ़ाई करती थी। घर के लोग मंगलवार सुबह जब ऊपर वाले कमरे में गए तो अंकिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पिंटू विश्वास ने अंकिता के घर वालों को भी फोन से सूचना दे दी। कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है, इस बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें